सहकारिता विभाग अब नए कलेवर में नयी सोच के साथ करेगा कार्य-बहुवर्षिय रोड मैप बनाया जायेगा
प्रदेश के सहकारिता मंत्री श्री विश्वास सारंग ने कहा है कि सहकारिता आंदोलन समाज के हर व्यक्ति से जुड़ा हुआ है। समाज, परिवार, प्रदेश और देश समन्वय और परस्पर सहयोग के बगैर नहीं चल सकते है। सहकारिता की समाज में अहम भूमिका है। प्रदेश में सहकारिता आंदोलन को और अधिक मजबूत बनाया जायेगा। सहकारिता के माध्यम से समृद्धि की ओर आगे बढ़ेंगे। रोजगार के नए अवसर सृजित किये जायेंगे। सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने तथा उसको विस्तारित करने के लिये सहकारिता विभाग अब नए कलेवर और नयी सोच के साथ कार्य करेगा। इसके लिये बहुवर्षिय रोड़ मैप बनाकर सहकारिता आंदोलन में नयी तकनीक को शामिल करते हुए प्रक्रियागत सुधार के कार्य किये जायेंगे। सहकारिता आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संकल्पों को साकार किया जायेगा तथा इस दिशा में केन्द्रीय सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा दी गई गाईड लाईन का अक्षरश: पालन किया जायेगा।
Also Read – इंदौर में भू-माफियाओं के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

Comments are closed.