अवैध मदिरा के विरूद्ध आबकारी इंदौर की कार्रवाई

दो प्रकरणों में एक लाख रूपये कीमत से अधिक की अवैध मदिरा और वाहन जप्त

Awaid aharab
Awaid aharab

इंदौर, कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी जी के निर्देशानुसार आज वृत्त बलदा कॉलोनी प्रभारी प्रियंका रानी चौरसिया की टीम के द्वारा वृत्त-बलदा कॉलोनी के क्षेत्र में सायंकालीन गश्त के दौरान एकता नगर में सब्जी के ठेले से अवैध मदिरा का विक्रय और पिपलिया पाला सर्विस रोड पर वाहन द्वारा अवैध मदिरा परिवहन एवं अवैध मदिरा विक्रय के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई। आज की कार्यवाही में दो प्रकरण कायम किए गये।

एक दोपहिया वाहन जुपिटर स्कूटर से अवैध मदिरा परिवहन कर ले जाई जा रही प्लास्टिक की सफेद बोरियों में और गाड़ी की डिक्की में 75 पाव देशी प्लेन मदिरा बरामद की गई। बरामद मदिरा को वाहन सहित जप्त कर आरोपी प्रदीप पिता हरि जादव निवासी राहुल गांधी नगर इन्दौर के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबध्द किया गया। मदिरा व वाहन का कुल बाज़ार मूल्य लगभग 90 हजार 625 रुपए है।

दूसरा आरोपी अजय पिता उमेश एकता नगर इंदौर सब्जी के ठेले से अवैध मदिरा विक्रय के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया मदिरा का बाजार मूल्य 9540 रुपए है। प्रकरणों में विवेचना जारी है। कार्रवाई में आबकारी आरक्षक कैलाश अखंड, संगीता यादव का सराहनीय योगदान रहा।