जिंसी से लक्ष्मीबाई प्रतिमा सडक़ जल्द बनना शुरू होगी

इंदौर। शहर के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सडक़ों के मजबूत नेटवर्क पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज पश्चिम क्षेत्र के जिंसी इलाके में बनने वाली नई सडक़ का निरीक्षण किया और रहवासियों से चर्चा के दौरान कहा कि जिंसी चौराहा से लक्ष्मीबाई प्रतिम तक बनने वाली सडक़ जल्द बनना शुरू होगी। यह सडक़ मास्टर प्लान के तहत बनाई जाएगी। Construction of the road from Jinsi to Laxmibai
महापौर ने कहा कि वर्ष 2023 के मास्टर प्लान के तहत शहर के मध्य की प्रमुख सडक़ों का समय पर निर्माण बेहद आवश्यक है। उन्होंने बताया कि जिंसी से लक्ष्मीबाई प्रतिमा तक बनने वाली सडक़ का कार्य जल्द प्रारंभ किया जाएगा। नाले पर पुल निर्माण का काम शुरू हो चुका है, जिसके आगे बढ़ते ही सडक़ निर्माण भी गति पकड़ लेगा । ेनिरीक्षण के दौरान महापौर ने स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर उन्हें सडक़ परियोजना के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे स्वेच्छा से अपने अतिक्रमण हटाएं, ताकि निर्माण कार्य में बाधा न आए। कई स्थानीय निवासियों ने इसे ऐतिहासिक कार्य बताते हुए स्वेच्छा से अपने निर्माण हटाने की सहमति भी दी। उल्लेखनीय है यह सडक़ 60 फीट चौड़ी बनाने पर लगभग सहमति हो चुकी है और लोग स्वयं अपने बाधक हटा रहे हैं।
