इंदौर में भू-माफियाओं के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई
Major action against land mafia in Indore

इंदौर में जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देशन में भू-माफियाओ के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई गई है। इसके तहत सिरपुर तथा आसपास के क्षेत्र में सरकारी/ निजी जमीन पर बड़ी संख्या में किये गए अवैध निर्माण जिला प्रशासन के अमले द्वारा नगर निगम तथा पुलिस बल के सहयोग से हटाए गए। इस कार्रवाई के दौरान लगभग 10 करोड़ रूपये मूल्य की शासकीय जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई गई है। कार्रवाई दिनभर लगातार चली। भू-माफियाओं के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। आज इस कार्रवाई के दौरान पथराव करने पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तथा उनके अवैध निर्माण ध्वस्त किये गये। अन्य आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है। इसी तरह एक बंदूकधारी व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया। land mafia
कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने कहा है कि भू-माफियाओं के विरूद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी। निजी तथा सरकारी जमीन पर अवैध कॉलोनी काटने वाले और प्लाट बेचने वालों के विरूद्ध भी कार्रवाई होगी। किसी को भी छोड़ा नहीं जायेगा। जरूरत पड़ने पर आरोपियों के विरूद्ध रासुका की कार्रवाई भी की जायेगी। land mafia
Also Read – Crime News: देसी कट्टे और हथियार से पेट्रोल पंप लूटने वाले थे, पांच बदमाश गिरफ्तार
Comments are closed.