आज से फिर महिलाएं कर सकेंगी आवेदन, सभी झोन पर लगे शिविर
25 दिन में आपत्तियों का भी होगा निराकरण, शहर में अभी ढाई लाख हितग्राही

इंदौर। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत दूसरे चरण में आज से 25 दिन तक नगर निगम के सभी झोन कार्यालय पर शिविर शुरू हुए हैं। शिविर में महिलाओं से आवेदन लिए जाएंगे और ई केवायसी, डीबीटी, बैंक खाता, खुलवाने सहित अन्य जरूरी काम किए जाएंगे। आयुक्त हर्षिका सिंह के निर्देश पर सभी झोन अधिकारी शिविर के दौरान मौजूद रहेंगे। क्षेत्रिय पार्षद भी यहां अपने वार्ड से महिलाओं की मदद के लिए उपस्थित होंगे। योजना के अंतर्गत हर माह 1000 रुपए खाते में आ रहे हैं। शहरी क्षेत्र में करीब ढाई लाख महिलाएं अभी लाभान्वित हैं।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव, आयुक्त हर्षिका सिंह एवं शहरी गरीबी उपशमन प्रकोष्ठ प्रभारी मनीष शर्मा (मामा) ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के निर्देशानुसार प्रदेश मे महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के आर्थिक स्वालंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार एवं परिवार के निर्णयो में उनकी भूमिका सृदृढ करने हेतु राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 का क्रियान्वन किया गया है।
Also read – Abkari News: आबकारी विभाग द्वारा नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई