TRIPLE T – “Trust Through Testing” अभियान के तहत इंदौर में दूध की त्वरित जांच

Food Safety on Wheels एवं Rapid Milk Testing Kit के माध्यम से मौके पर दूध की जांच

इंदौर

माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के मार्गदर्शन एवं आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार इंदौर जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आमजन में खाद्य पदार्थों के प्रति विश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से “TRIPLE T – Trust Through Testing” अभियान संचालित किया जा रहा है।

कलेक्टर इंदौर के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम द्वारा Food Safety on Wheels के माध्यम से बाजार में उपलब्ध विभिन्न खाद्य पदार्थों की मौके पर ही Spot Testing की जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य खाद्य पदार्थों की त्वरित जांच के माध्यम से गुणवत्ता संबंधी gaps की पहचान करना, आवश्यक सुधार करवाना तथा खाद्य सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करना है।

दूध की जांच के लिए Rapid Milk Testing Kit का नया जुड़ाव

TRIPLE T अभियान के अंतर्गत अब Rapid Milk Testing Kit को भी शामिल किया गया है। इस किट की सहायता से दूध की कुछ महत्वपूर्ण गुणवत्ता संबंधी जांच मौके पर ही त्वरित रूप से की जा सकती है।

इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा इंदौर शहर के विभिन्न दूध विक्रेताओं एवं डेयरी प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर दूध की Spot Testing की गई। प्रमुख रूप से निम्न प्रतिष्ठानों पर दूध की जांच की गई—

1. श्री कृष्णा दूध डेयरी, एम्पायर रेजिडेंसी, इंदौर
2. वृंदावन डेयरी, बिजौली मर्दाना रोड, पिपलियाहाना, इंदौर
3. फार्मर्स मिल्ककार्ट, बृजेश्वरी, पिपलियाहाना, इंदौर
4. श्री जी दूध डेयरी, शीतल नगर, इंदौर
5. कृष्णा मिल्क सेंटर, गंगा देवी नगर, इंदौर
6. महावीर दूध डेयरी, एमआर-10, इंदौर

उक्त प्रतिष्ठानों के अतिरिक्त 8 से 10 फेरी विक्रेताओं के दूध की भी मौके पर त्वरित जांच की गई।

प्रथम दृष्टया की गई Rapid Testing में जांच किए गए दूध में किसी प्रकार की मिलावट सामने नहीं आई है। Rapid Testing के परिणाम प्राथमिक जांच पर आधारित होते हैं। आवश्यकता होने पर नियमानुसार आगे की विस्तृत जांच एवं प्रयोगशाला परीक्षण भी कराया जाएगा।

जांच के साथ सुधार और जागरूकता पर जोर

TRIPLE T – Trust Through Testing का उद्देश्य केवल खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच करना नहीं, बल्कि जांच के माध्यम से गुणवत्ता संबंधी कमियों एवं gaps की पहचान कर उनमें सुधार करवाना तथा खाद्य कारोबारियों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित करना है।

Food Safety on Wheels के माध्यम से आम नागरिकों को भी रोजमर्रा में उपयोग किए जाने वाले खाद्य पदार्थों की आसान घरेलू जांच के तरीकों के संबंध में जानकारी दी जा रही है, जिससे उपभोक्ता स्वयं भी जागरूक होकर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर सजग रह सकें।

इस अभियान के माध्यम से Spot Testing, Gap Identification, Improvement और Public Awareness को एक साथ जोड़ते हुए उपभोक्ताओं के मन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

खाद्य सुरक्षा प्रशासन का उद्देश्य है कि “Trust Through Testing” की अवधारणा के माध्यम से खाद्य सुरक्षा को केवल विभागीय कार्रवाई तक सीमित न रखते हुए इसे जन-जागरूकता एवं जनभागीदारी का अभियान बनाया जाए।

TRIPLE T – Trust Through Testing

जांच से गुणवत्ता, गुणवत्ता से विश्वास।

Food Safety – Our Collective Responsibility

Source – pro