प्रदेश में वुमन लीडरशिप एक्सचेंज कार्यक्रम प्रारंभ होंगे

Women Leadership Exchange Program will start in the state

Women Leadership Exchange Program will start in the state
Women Leadership Exchange Program will start in the state

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (cm mohan yadav) से मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन में संयुक्त राज्य अमेरिका के काउंसलेट जनरल श्री माइक हैंकी, अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास मुंबई के राजनीतिक अधिकारी श्री रेयॉन मुलैन और राजनीतिक सलाहकार सुश्री प्रियंका विसारिया-नायक ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हैंकी और दल के सदस्यों का स्वागत किया। दल के सदस्यों ने भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं उद्योग श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश एवं अमेरिका के बीच भविष्य में और अधिक नॉलेज एक्सचेंज पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी विश्वविद्यालयों और मध्यप्रदेश के विश्वविद्यालयों के बीच अधिक से अधिक टाई-अप किए जाने की आवश्यकता है। चर्चा में वुमन लीडरशिप एक्सचेंज कार्यक्रम मध्यप्रदेश में प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को अमेरिकन काउंसलेट जनरल श्री माइक हैंकी द्वारा नवीन पद ग्रहण करने के लिए शुभकामनाएँ दी गई। काउंसलेट जनरल श्री माइक हैंकी द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ मध्यप्रदेश में कृषि, फार्मास्यूटिकल, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा एवं टूरिज्म के क्षेत्र में नीति निवेश एवं महिला सशक्तिकरण के विषयों पर चर्चा की गई।

काउंसलेट जनरल श्री हैंकी द्वारा इस बात की भी सराहना की कि प्रदेश के मंत्रीमंडल में छह महिलाएं हैं, जिनमें से तीन प्रथम बार विधायक निर्वाचित हुई हैं। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में मध्यप्रदेश द्वारा किये जा रहे प्रयासों जैसे महिलाओं द्वारा संचालित पोषण आहार प्लांट, महिलाओं द्वारा संचालित इंडस्ट्री इत्यादि की सराहना की गई। सायबर सिक्योरिटी डेलीगेशन के मध्यप्रदेश में आगमन पर चर्चा की गई। इसके साथ ही फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में निवेश एवं आदिवासी बहुल क्षेत्रों के विकास पर भी चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को श्री हैंकी ने जानकारी दी कि अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास पश्चिमी और मध्य भारत में मुंबई, गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और गोवा में कार्य कर रहा है।

source – mpinfo

Comments are closed.