आकृति निर्माण कर दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत मालवा पब्लिक स्कूल परिसर में जनपद पंचायत देपालपुर द्वारा शासकीय एवं अशासकीय 10 स्कूलों के कुल 1200 विद्यार्थियों , 100 आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता एवं आजीविका मिशन की 100 दीदियों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया। निर्वाचन आयोग का लोगो, मतदान का लोगो , ईवीएम मशीन , मतदान दिनांक एवं इंदौर विल वोट की मानव आकृति का निर्माण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन थे। इस अवसर पर एसडीएम श्री रवि वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत देपालपुर श्री एम.एल. वर्मा भी उपस्थित थे।
श्री सिद्धार्थ जैन द्वारा मतदान को लेकर जन जागरूकता बढ़ाने हेतु सभी बच्चों से कहा गया कि वे अपने माता-पिता को एवं आस पास के सभी लोगो को वोट डालने हेतु प्रेरित करे। “जिद्द करो मतदान करो” का अभियान चलाये। श्री जैन द्वारा सभी बच्चों, शिक्षकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ,महिला समूह, जनपद एवं निर्वाचन कार्यालय के स्टाफ के सदस्य को मतदान जागरूकता की शपथ दिलाई गई एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया ।
श्री जैन द्वारा आंगनवाड़ी की कार्यकर्ताओं एवं आजीविका दीदियों के समूह के महिला मतदाता जागरूकता चौपाल कर महिलाओं के मताधिकार एवं प्रतिनिधित्व पर चर्चा की गई।
मानव श्रृंखला बनाकर बच्चों के साथ एक किलोमीटर लंबी मतदाता जागरूकता रैली का नेतृत्व श्री जैन द्वारा किया गया। मालवा स्कूल परिसर से इंदौर नाका देपालपुर तक रैली निकाली गई। कार्यक्रम का मंच संचालन श्री राजेन्द्र खरे द्वारा किया गया।
सम्पूर्ण कार्यक्रम गतिविधियों का समन्वय श्री गौरव निगम एवं मालवा स्कूल के शिक्षक श्री अश्विन एवं श्री विक्रम परमार द्वारा किया गया। मालवा स्कूल के प्रबंधन, उनके स्टाफ एवं सभी अन्य स्कूलों के विद्यार्थियों , शिक्षकों , आंगनवाड़ियों, आजीविका समूह का आभार सहायक यंत्री श्री मनीष भटेले द्वारा किया गया। कार्यक्रम में तहसीलदार श्री शेखर चौधरी, अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत इंदौर श्री अनिल पंवार, जिला परियोजना अधिकारी श्री हिमांशु शुक्ला, श्रीमती ललिता चौहान, श्रीमती चंचला, श्रीमती मालती शर्मा , सभी 10 विद्यालयों के प्राचार्य, गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।
Source – MPINFO