Video:पातालपानी का रूद्र रूप, इंदौर सहित पूरे प्रदेश में मूसलाधार बारिश

Heavy rain in indore

इंदौर में 24 घंटे में 7 इंच से ज्यादा बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है शहर के कहीं निचले इलाकों में पानी भर चुका है जिसके कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है गौरतलब है कि पिछले दो दिनों से पूरे मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश का दौर चल रहा है मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के भीमपुर में सबसे ज्यादा 18 इंच बारिश दर्ज करने का अनुमान जताया जा रहा है कई छोटे-छोटे ग्रामीण इलाकों में भी पानी भर चुका है।

इंदौर नगर निगम द्वारा सहायता नंबर भी जारी किए गए हैं एवं दो प्रभावित इलाकों में निगम की टीम सक्रियता से कम कर रही है। कलेक्टर के आदेश अनुसार सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

इंदौर के पास पातालपानी का भी एक वीडियो सामने आया है जिसमें बहुत तेज गति से कुंड में पानी जाता हुआ दिखाई दे रहा है गौरतलब है कि प्रशासन ने इंदौर के आसपास की सभी पर्यटन क्षेत्र पर बरसात के दौरान आने-जाने में सख्त नियम पालन करने के निर्देश दिए।

Comments are closed.