उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने किया लोकमाता देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा का अनावरण

Vice President Shri C.P. Radhakrishnan unveiled the statue of Lokmata Devi Ahilyabai
Vice President Shri C.P. Radhakrishnan unveiled the statue of Lokmata Devi Ahilyabai

इंदौर, उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन, राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के डेली कॉलेज परिसर में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर अतिथियों ने लोकमाता अहिल्याबाई के सुशासन, सामाजिक न्याय, धर्मनिष्ठा और लोककल्याणकारी कार्यों को स्मरण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्री रमेश मेंदोला, श्री विक्रम सिंह पंवार एवं अटल फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती माला वाजपेयी तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस मौके पर अन्य जनप्रतिनिधि, डेली कॉलेज के स्टाफ, शिक्षाविद्, छात्र-छात्राएँ एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

source – pro