प्रदेश के दिल इंदौर में अनोखा आयोजन

—घर घर जाकर श्री राम जन्मभूमि समर योद्धाओ का सम्मान, 647 कारसेवकों ने कराया रजिस्ट्रेशन,
–शहर में विधानसभा वार समिति सदस्य कर रहे दायित्व का निर्वाह
— बुधवार को अभियान की शुरुआत में कारसेवक इंदर सिंह मौर्य के घर लगाई नाम पट्टिका, हार मालाओं से किया स्वागत सम्मान
इंदौर | स्वागत सम्मान में मालवा अग्रणीय रहा है इसमें इंदौर की आत्मीयता का भाव का कोई सानी नहीं है।1990 के दशक में अयोध्या के श्री राम मंदिर मैं जाने वाले कारसेवको का सम्मान इंदौर में आज से शुरू हुआ श्रीरामजन्मभूमि समर योद्धा सम्मान समिति इंदौर के अध्यक्ष, पूर्व राज्यमंत्री दर्जा पंडित योगेंद्र महन्त के सानिध्य में आज से कारसेवकों के घर नाम पट्टिका लगाने एक अभियान की शुरुवात की गई । सर्वप्रथम पट्टिका वरिष्ठ कारसेवक श्री इंदरसिंह मौर्य के घर कालानी नगर व पर लगाई गई ।
इस अवसर पर समर योद्धा सम्मान समिति के संगठन प्रभारी, विश्व हिंदू परिषद के पूर्व प्रांताध्यक्ष कांतिभाई पटेल ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुवे कहा कि 500 वर्षो से अपमानित श्रीरामजन्मस्थान को मुक्त कराने के लिए अनेक लड़ाइयां लड़ी गई । लाखों रामभक्तों ने अपना बलिदान दिया । सन 1990 के दौरान संघ एवं विश्व हिन्दू परिषद के नेतृत्व में किये गए आंदोलन में हमें सफलता मिली । श्री पटेल ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य हैं कि हम अपने जीवन काल में श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनता देख रहे है । निकट भविष्य में केवल भारत ही नही बल्कि पूरा विश्व इसके दर्शन कर गौरवान्वित होगा ।
श्रीरामजन्मभूमि समर योद्धा सम्मान समिति के महामंत्री राजेश आजाद ने कहा कि जो भी रामभक्त आंदोलन के दौरान अयोध्या गए थे उस सबके घर नाम पट्टिका लगाई जाएगी । आज इस सफल आंदोलन को 35 वर्ष हो गए । समाज को मालूम होना चाहिए कि राममंदिर के लिए लड़ने वाले सेनानी कौन थे । श्री आजाद ने बताया कि अभी तक 647 कारसेवकों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है ।
अभियान की शुरुआत में सर्वप्रथम कारसेवक इंदरसिंह मोर्य के घर पर नाम पट्टिका लगाने से पहले उनका स्वागत सर्वश्री पंडित योगेंद्र महन्त, दिनेश गुप्ता , राजकुमार झंवर ,विष्णु गोयल ,राजन दुबे, गुलाबचंद कसेरा, हरीश गुप्ता , श्यामलाल वर्मा ,अजय माहेश्वरी, अजय वर्मा ,अशोक गुप्ता , साबरमल जोशी, घनश्याम शर्मा, लखन गुप्ता, सुरेश जोशी ने पुष्पहार एवं दुप्पटे से किया , इसके बाद समिति सदस्य 60 फीट रोड पर स्थित श्री श्याम लाल वर्मा के घर पहुंचे और यहां पर स्वागत सम्मान के बाद नाम पट्टी का भी घर लगाई गई, 90 के दशक में अयोध्या में हुई कार सेवा के दौरान श्याम लाल वर्मा एवं उनकी पत्नी भी अयोध्या गई थी दोनों के नाम से नाम पट्टिका बनाई गई और प्रदान की गई दोनों ही पति-पत्नी का स्वागत सम्मान भी समिति के द्वारा सामूहिक रूप से किया गया।
इस प्रकार जारी रहेगा अभियान
Comments are closed.