परमंडल के पास रेलवे ट्रैक के किनारे खंबे पर लटका मिला अज्ञात शव, नही हो पाई शिनाख्त, जांच में जुटी स्थानीय पुलिस


मुलताई। नगर के समीपस्थ ग्राम परमंडल के पास रेलवे ट्रैक के किनारे शुक्रवार सुबह एक खंभे
पर एक अज्ञात व्यक्ति की लाश लटकी हुई मिली। देर शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई
थी। लाश मिलने की सूचना पाकर मौके पर रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस पहुंची थी। प्राप्त
जानकारी अनुसार रेलवे कर्मचारियों को जानकारी मिली थी कि मुलताई बैतूल डाउन रेलवे ट्रैक
पर परमंडल के पास पोल नंबर 892/4 के पास लगे रेलवे के सिलिपाट खंबे पर लोवर के नाडे से
लटकी हुई लाश दिखाई दी है।

सूचना पर तत्काल आमला से रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा खोजबीन की गई लेकिन उसके पास कोई भी पहचान के कागज नहीं मिले है। उसके शव को उतरवाकर सरकारी अस्पताल लाया गया जहा उसकी देर शाम तक
शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस ने बताया की अज्ञात व्यक्ति ने नीले रंग का लोवर और काले
रंग की लाइनिंग वाली शर्ट पहन रखी थी।

Comments are closed.