इंदौर। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा में एक माह में कई यात्री शिर्डी, गंगासागर जैसे स्थानों पर जा चुके हैं। यह क्रम लगातार जारी है। यात्रियों को विमान से गंतव्य ले जाया जाता है। शुक्रवार को पहली बार शहर से दो यात्री गंगासागर की यात्रा पर रवाना होंगे। इन यात्रियों का एयरपोर्ट पर स्वागत किया जाएगा। यह यात्री इंडिगो की फ्लाइट से 10.30 बजे वाली फ्लाइट से रवाना हुए। बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों की पूर्व में रेल मार्ग से आवाजाही कराई जाती थी। रेलमार्ग से जाने वाले यात्रियों की संख्या सैकड़ों में पहुंच जाती थी। इस साल सरकार ने योजना में बदलाव किया है। सरकार ने निर्णय लिया है कि 60 साल से अधिक उम्र वाले सीनियर सिटीजन को उनके अटेंडर के साथ विमानों से तीर्थ यात्रा के दर्शन कराए जाएंगे। योजना शुरू होने के बाद कई बुजुर्ग पहली बार विमान में बैठकर गदगद हो गए और सरकार की जमकर सराहना की। इनमें कई महिला यात्री भी शामिल थी। विमान से आवाजाही के अलावा ठहराने, भोजन की व्यवस्थाएं भी शासन ने की। यही कारण है कि बुजुर्ग यात्रा पर जाने को लगातार आतुर हैं। इसी क्रम में शहर के वार्ड 5 के दो यात्रियों ने तीर्थ दर्शन यात्रा में गंगासागर जाने की सहमति दी है। दोनों यात्री सुबह 10 बजे विमानतल पहुंचें यहां क्षेत्रीय पार्षद निरंजनसिंह चौहान व विमानतल के अधिकारी हारमाला पहनाकर उनका स्वागत किया गया।
Comments are closed.