ऑपरेशन प्रहर में नशीली गोली की तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

इंदौर। क्राइम ब्रांच और बाणगंगा पुलिस ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन प्रहार के तहत प्रतिबंधित अल्फाजोलम की नशीली गोलियों की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर शहर में अवैध रूप से मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है इसी के अंतर्गत क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया को मुखबिर से सूचना मिली कि बाणगंगा क्षेत्र में नमकीन क्लस्टर फैक्ट्री के पास भागीरथपुरा में नशीली गोलियां की तस्करी करने के लिए दो युवक खड़े हैं।

दंडोतिया के निर्देश पर क्राइम ब्रांच की टीम और बाणगंगा पुलिस ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर आरोपी फरहान पिता जमील खान निवासी रानीपुर और अखिल पिता इलियास अंसारी निवासी रानीपुर अनार बाग को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पास से 570 अल्फा जोलम गोलियां और मोबाइल फोन जप्त किया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि यह गोलियां कहां से लाए थे और किस देने जा रहे थे दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Comments are closed.