Twitter Big Update: लिंडा याकरिनो ट्विटर की नई सीईओ

Twitter Big Update: Linda Yacarino is Twitter's new CEO
Linda Yacarino

वाशिंगटन। अब सोशल मीडिया मंच ट्विटर की मुख्य कार्यकारी अधिकारी लिंडा याकरिनो होंगी। एलन मस्क ने शुक्रवार को इसका एलान किया। लिंडा वर्तमान में एनबीसी यूनिवर्सल में विज्ञापन विभाग की प्रमुख हैं।

वह छह हफ्ते में कंपनी ट्विटर जॉइन कर लेंगी। ट्विटर के मालिक मस्क ने ट्वीट किया, मैं ट्विटर की नई सीईओ के तौर पर लिंडा याकरिनो का स्वागत करते हुए उत्साहित हूं।

Also Read – Sudan News: सूडान में 72 घंटे का सीजफायर लगाया

उन्होंने कहा कि याकरिनो मुख्य रूप से व्यावसायिक संचालन पर ध्यान केंद्रित करेंगी, जबकि मैं उत्पाद डिजाइन और नई तकनीक पर ध्यान केंद्रित करूंगा।

टेस्ला प्रमुख ने एक ट्वीट में कहा कि उनकी भूमिका ट्विटर के कार्यकारी चेयरमैन और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी के रूप में बनी रहेगी। एलन मस्क लगभग छह महीने से कह रहे थे कि वह ट्विटर के लिए एक नया सीईओ तलाश रहे हैं।