ट्रम्प ने अपने करीबी सहयोगी सीनेटर लिंडसे ग्राहम की मौत पर जताया शोक

Trump mourns the death of close ally Senator Lindsey Graham
Trump mourns the death of close ally Senator Lindsey Graham

वाशिंगटन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने करीबी सहयोगी सीनेटर लिंडसे ग्राहम की मौत पर शोक जताया है। ट्रंप ने कहा कि लिंडसे सच्चे अमेरिकी देशभक्त थे और उन्हें उनकी बहुत कमी महसूस होगी। इस बीच ट्रंप ने कहा कि मौत से कुछ घंटे पहले उनकी लिंडसे से फोन पर बात हुई थी। उन्होंने कहा कि लिंडसे मेरे लिए परिवार के सदस्य की तरह थे। हम रोज फोन पर बात करते थे और साथ में गोल्फ खेलते थे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने कहा कि लिंडसे ग्राहम ने उन्हें शाम के समय फोन करके सेव अमेरिका एक्ट पर चर्चा की थी। ये ऐसा बिल है, जो चुनाव कराने के तरीके को नया रूप देगा, लेकिन सीनेट से पारित होने के लिए इसे पर्याप्त समर्थन नहीं मिला है। ट्रंप ने कहा कि ग्राहम फोन पर मुझे अपनी यात्रा के बारे में भी बता रहे थे। ग्राहम डेमोक्रेट्स के साथ मुद्दों को सुलझा सकते थे। अगर मुझे किसी डेमोक्रेट से कोई समस्या होती, तो वह उसका समाधान निकाल लेते थे।
बता दें लिंडसे ग्राहम ने ट्रंप पर रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन का समर्थन करने के लिए दबाव डाला था। मृत्यु से एक दिन पहले 10 जुलाई को उन्होंने कीव में यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की थी। उन्होंने ट्रंप से ईरान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने का आग्रह किया था और सैन्य कार्रवाई की वकालत की थी। जब ट्रंप ने पहली बार राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ा था, तब ग्राहम उनके आलोचक थे। उस दौरान ग्राहम ने ट्रंप के अभियान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे विदेशी नागरिकों से नफरत, नस्लीय विद्वेष और धार्मिक कट्टरता पर आधारित बताया था। Senator Lindsey Graham
ग्राहम ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया था कि उन्होंने 2016 के आम चुनाव में न तो डोनाल्ड ट्रंप को वोट दिया और न ही डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को। हालांकि, समय के साथ दोनों के रिश्तों में बड़ा बदलाव आया। खुद ट्रंप ने एक कार्यक्रम में इस बदलाव का जिक्र करते हुए कहा कि 2016 के अभियान के दौरान जब उन्होंने दक्षिण कैरोलिना की प्राइमरी जीती, तो ग्राहम ने इसका सम्मान किया। ट्रंप ने कहा कि इसके बाद हम दोस्त बन गए और हमारी दोस्ती लगातार बढ़ती गई। वह एक अद्भुत समर्थक साबित हुए हैं और उनके जैसा व्यक्ति मिलना मुश्किल है।

source – ems