महू में निकली तिरंगा रैली

इंदौर इंदौर जिले में 15 अगस्त तक आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं । इसके तहत महू नगर में सी.बी. गर्ल्स स्कूल हरिफाटक महू से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। रैली में महू विधायक एवं पर्यटन व संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर भी शामिल हुई।
मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने कहा कि आप और हम सम्मान से रहें इस उद्देश्य से जिन्होंने अपना सब कुछ न्यौछावर किया, आज उन्हीं के सम्मान में उन्हें आदरांजलि देने के लिये यह यात्रा निकाली है। प्रत्येक राष्ट्रभक्तों से करबद्ध प्रार्थना करती हूं कि आजादी के वर्षगांठ पर हर घर पर तिरंगा फहराए, ये हमारी आन बान का प्रतीक हैं । यात्रा में एसडीएम श्री विनोद राठौर सहित अन्य अधिकारी भी शामिल हुए ।
Comments are closed.