साढ़े चार लाख की ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार
इंदौर। शहर में लगातार अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त हो रही है, इसे रोकने के लिए पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच का अमला भी कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में अवैध मादक पदार्थों की खरीदी-बिक्री और सप्लाय के खिलाफ पुलिस द्वारा आपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है। इसी के तहत पुलिस ने दो स्थानों पर कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार कर साढ़े चार लाख की ब्राउन शुगर जब्त की है।
क्राइम ब्रांच पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि हीरानगर क्षेत्र में एक संदिग्ध युवक बाइक से ब्राउन शुगर की डिलीवरी करने आ रहा हैं। इस पर क्राइम ब्रांच एंव हीरानगर पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए संदिग्ध को घेराबंदी कर पकड़ लिया। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम शुभम जतोरिया नि. गोरीनगर बताया। तलाशी में उसके पास लगभग 30 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) मिला है। आरोपी का रिकॉर्ड चेक करते पता चला कि आदतन आरोपी शुभम के विरुद्ध हीरानगर, पलासिया, कनाडिया में पहले से हत्या का प्रयास, लूट, चौरी, डकैती की योजना, अवैध शराब की तस्करी, मारपीट, जान से मरने की धमकी जैसे 20 गंभीर अपराध पंजीबद्ध हैं।
Also Read – मुझे इच्छामृत्यु की अनुमति दो, तो शासन-प्रशासन भी खुश हो जाएगा- सोमेश्वर पाटीदार

Comments are closed.