रामभाजी ग्रहण करने हजारों लोग पहुंचे

इंदौर। एयरपोर्ट रोड, पीलियाखाल स्थित प्राचीन हंसदास मठ पर बैकुंठ चतुर्दशी के उपलक्ष्य में भगवान रणछोड़जी, पद्मनाभजी, टीकमजी, एवं पंचमुखी चिंताहरण हनुमानजी का श्रृंगार कर महामंडलेश्वर स्वामी रामचरणदास महाराज के सानिध्य में छप्पन भोग समर्पित कर महाआरती का दिव्य आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा के महासचिव कैलाश विजवर्गीय, अखंडधाम के महामंडलेश्वर, डॉ स्वामी चेतनस्वरुप, आचार्य प. रामचंद्र शर्मा, वैदिक सहित शहर के अनेक धर्माचार्य, संत-महंत एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
शनिवार को प्रारंभ हुए अखंड रामायण पाठ का समापन भी हुआ और पंचमुखी चिंताहरण हनुमानजी को नया चोला भी चढ़ाया गया। मठ के पं. पवनदास महाराज ने बताया कि मठ स्थित सभी देवी-देवताओं को नई पोशाक धारण कराई गई। पंचमुखी हनुमानजी को नया चोला चढ़ाकर छप्पन भोग समर्पित किए गए। महाप्रसादी का सिलसिला देर रात तक चला, जिसमें पांच हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए।
Comments are closed.