निपानिया, पिपलिया क्षेत्र के हजारो श्रद्धालुगण श्री राम कथा कलश यात्रा में शामिल हुए

श्रीराम नगर स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिसर में 9 दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन कल से

इंदौर। हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में आयोजित नौ दिवसीय श्री राम कथा के पहले दिन तुलसी नगर स्थित सरस्वती मंदिर प्रांगण रविवार शाम 4 बजे से विशाल कलश एवं शोभा यात्रा निकाला गया। गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में निपानिया एवं पिपलियाकुमार के तुलसी नगर, महालक्ष्मी नगर, एम् आर 4, 5, पुष्प विहार एक्सटेंशन, साईं कृपा कॉलोनी, राधिका पैलेस, स्किम न. 134, राम नगर, अमृत पैलेस, पवन धाम कॉलोनियों   की हजारों  मातृ शक्तियां माथे पर कलश लिए कलश यात्रा में शामिल हुए। कलश यात्रा तुलसी नगर स्थित सरस्वती मंदिर से शुरू होकर जॉर्डिन होटल, पवन धाम कॉलोनी, एडवांस अकेडमी स्कुल होते हुए स्कीम न 134 स्टार चौराहा श्रीराम नगर स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिसर में समाप्त हुई जहां श्री राम जन्मभूमि अयोध्या के पक्षकार महंत श्रो सीताराम दास महाराज अगले नौ दिनों तक भक्तों को प्रतिदिन अपरान्ह 4 बजे से शाम 7 बजे तक राम कथा का रसपान कराएंगे।
कलश यात्रा में क्षेत्र क्रमांक 5 के विधायक महेंद्र हार्डिया, वार्ड 36-37 रहवासी महासंघ के संयोजक, के के झा, अध्यक्ष राजेश तोमर, महासचिव तथा इंदौर सर्व ब्राह्मण युवा संगठन के अध्यक्ष संदीप जोशी, सर्व ब्राह्मण युवा संगठन के महालक्ष्मी नगर इकाई के अध्यक्ष अमित त्रिवेदी, हेमंत शर्मा, अरुण कुमार कराहे, विश्वास द्विवेदी हरिओम योगपीठ के रमेश पाटिल, आर के जैन, अनिल भाटिया, मकवाना जी, संजय यादव, विवेक शर्मा सहित निपानिया, पिपलियाकुमार क्षेत्र बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
श्रीसिद्ध हनुमान मंदिर समिति के अध्यक्ष मनीष गौतम ने कहा कि राम कथा के अंतिम दिन 23 अप्रैल को हनुमान जयंती पर महाप्रसादी का आयोजन होगा।

Comments are closed.