अप्रैल के बचे दिनों में असरदार गर्मी पड़ेगी

There will be effective heat in the remaining days of April

इंदौर। अप्रैल माह समाप्त होने में अब कुछ ही दिन बाकी बचे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अब बचे हुए दिन में पारा 40 डिग्री के आसपास ही रहेगा। वहीं अंत तक 40 पार भी जा सकता है। पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने के साथ ही बुधवार सुबह से धूप ने अपने तीखे तेवर दिखाना शुरु कर दिए हैं। heat

वहीं पश्चिम की तरफ से आई गर्म हवाओं ने भी तापमान में इजाफा हुआ है। अगले चार दिन भी मौसम इसी तरह का रहने वाला है। 27 अप्रैल के बाद ही हल्के बादल नजर आएंगे। वहीं दिन का तापमान भी 39 से 40 के बीच दर्ज होगा। मौसम विभाग का आंकलन है कि अप्रैल के बचे हुए दिन में गर्मी असरदार रहेगी। गर्मी को बाधित करने वाला कोई कारण बनता नहीं दिख रहा है। अप्रैल के अंत में जरूर बादल रहेंगे, लेकिन इससे दिन के तापमान पर कोई असर नहीं होगा। मंगलवार को 4.3 डिग्री की वृद्धि हुई और दिन का तापमान 38.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। वहीं रात के तापमान में कमी आई है। 24.6 डिग्री से घटकर न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह औसत ही आंका गया है।

Comments are closed.