आलीराजपुर प्रशासन की तत्परता से दो ग्रामीणों की बची जान

इंदौर
आज आलीराजपुर ज़िले के ग्राम-अंधारकच, तहसील आलीराजपुर में कुएँ के धसकने से दो व्यक्तियों की जान पर बन आयी। लेकिन कलेक्टर श्री अभय बेड़ेकर की तत्परता से यहाँ तत्काल राहत और बचाव कार्य प्रारंभ हुए और दोनों ग्रामीणों को सुरक्षित निकाल लिया गया।
कलेक्टर श्री बेड़ेकर ने बताया है कि कुँआ राजन नाम के ग्रामीण का था। उन्होंने बताया कि कुँआ धसने की घटना आज सुबह नौ बजे की थी। यह गाँव आलीराजपुर ज़िला मुख्यालय से लगभग पचास किलोमीटर दूर गुजरात की सीमा पर बसा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर प्रशासनिक अमले के साथ वहाँ पहुँचे और संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा को भी इसकी जानकारी दी।
संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने गुजरात में निकटवर्ती NDRF की टीम से संपर्क किया और वहाँ की टीम भी तत्परता से पहुँच गई थी। राहत कार्य के बारे में कलेक्टर ने बताया कि इस कुएँ के एक ओर दीवार थी, जिसके धँसने की आशंका थी। इसके कारण यहाँ मशीनों से खुदाई नहीं की जा सकती थी। यह एक बड़ी चुनौती थी और पूरी सावधानी के साथ वहाँ धँसी मिट्टी को निकाला गया। इसमें स्थानीय ग्रामीणों के साथ काम करते हुए खुरपी से भी मिट्टी निकाली गई।
Source – PRO INDORE
Comments are closed.