बकरा खा गया और पिंजरा तोड़कर भाग भी गया तेंदुआ

महू, (निप्र)। महू के जंगल के क्षेत्र में वन विभाग की लापरवाहीयां लगातार सामने आ रही है जिसका ताजा मामला कल देखने को भी मिला । जब शहर से लगे सैन्य क्षेत्र में एक तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे में बकरे का शिकार करने के बाद तेंदुआ पिंजरा तोड़कर भाग गया है । वहीं इस पूरे मामले में प्रदेश में महू वन विभाग की किरकिरी हो रही है, क्योंकि तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने एक जर्जर पिंजरा लगाया था ।
बता दें कि एक महीने से भी ज्यादा समय से महू के आर्मी वर कॉलेज में तेंदुए का मूवमेंट बना हुआ है और तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की सारी कोशिश नाकाम साबित हो रही है । जिसका ताजा मामला देखने को भी मिला जब वन विभाग द्वारा तेंदुए को पकड़ने के लिए एक पिंजरा लगाया था इस पिंजरे में एक बकरा भी बांधा गया था । बकरे के लालच में तेंदुआ पिंजरे में आया और फंस गया, उसने बकरे का शिकार भी किया और पिंजरा तोड़कर भाग गया । इधर इस पूरे घटनाक्रम में जानकारी लगी है कि पिंजरा जर्जर अवस्था में था और तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग के कर्मचारियों ने लापरवाही पूर्वक जर्जर पिंजरे को लगाया था जिसके बाद पूरे प्रदेश में महू के वन मंडल की किरकिरी हो रही है । The leopard ate the goat and broke the cage and ran away
महू वन विभाग के एसडीओपी कैलाश जोशी से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि इंदौर रालामंडल से रेस्क्यू दल आया था जिन्होंने आर्मी वॉर कॉलेज में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था उन्होंने यह भी बताया कि पिंजरे का आगे वाला हिस्सा तो सही है, पिंजरे को तेंदुए ने पीछे से तोड़ा और शिकार कर लिया ।
उधर लापरवाही का यह बड़ा मामला मीडिया में आने के बाद इस पूरे मामले को वन अधिकारी व कर्मचारी एक दूसरे के ऊपर ढोलने पर लगे हुए हैं । जबकि सत्यता तो यह है कि पिंजरे में फंसा तेंदुआ शिकार कर वन विभाग के हाथों से भाग गया । वहीं अब आर्मी क्षेत्र में रहने वाले परिवारों में भय का वातावरण और बन गया है। अब आगे देखना है कि वन विभाग के कर्मचारियों की इस बड़ी लापरवाही पर वरिष्ठ अधिकारी क्या संज्ञान लेते हैं और आगे क्या कड़ी कार्रवाई महू के वन मंडल के कर्मचारियों पर करते हैं । वही खबर लगी है कि तेंदुआ अब आर्मी कॉलेज से निकलकर जंगल की ओर चला गया है।
Source – Dopahar
Comments are closed.