मध्यप्रदेश में कर मुक्त रहेगी फिल्म “द केरला स्टोरी”

जन जागरूकता के लिए उपयोगी है फिल्म : मुख्यमंत्री श्री चौहान

The film "The Kerala Story" will be tax free in Madhya Pradesh
The film “The Kerala Story” will be tax free in Madhya Pradesh

इंदौर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि फिल्म “द केरला स्टोरी” मध्यप्रदेश में कर मुक्त रहेगी। यह फिल्म जन जागरूकता की दृष्टि से उपयोगी है।
      मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्वीट में कहा कि यह फिल्म ´लव जिहाद, धर्मांतरण और आंतकवाद के षडयंत्र को उजागर करती है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह फिल्म धर्मांतरण के घिनौने चेहरे को सामने लाती है।

क्षणिक भावुकता के जाल में जो बेटियाँ लव जिहाद के जाल में उलझ जाती हैं उनकी किस तरह बर्बादी होती है, यह फिल्म बताती है। आतंकवाद के डिजाइन को भी यह फिल्म उजागर करती है। ये फिल्म हमको जागरूक करती है।”The Kerala Story”

      मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में पहले ही धर्मांतरण के खिलाफ कानून बनाया गया है। इस फिल्म को बच्चों, बेटियों, बड़ों, बुजुर्गों और अन्य सभी को देखना चाहिए। इसलिए यह फिल्म मध्यप्रदेश शासन द्वारा टैक्स फ्री की जा रही है।

हिंदी फीचर फिल्म “द केरला स्टोरी” मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री

इंदौर श्री सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित हिंदी फीचर फिल्म “द केरला स्टोरी” को मध्यप्रदेश में इसकी प्रदर्शन अवधि 6 मई से 5 जून 2023 तक के लिए टैक्स फ्री कर दिया गया है।

इस संबंध में वाणिज्यिक कर विभाग ने आदेश जारी किया। फिल्म के कथानक एवं अन्य विशेष समाजोपयोगी गुणों के दृष्टिगत इसे कर मुक्त किया गया है।
    जारी आदेश अनुसार, फिल्म के प्रदर्शन के लिए संबंधित सिनेमाघरों/ मल्टीप्लेक्स द्वारा फिल्म के टिकट, एसजीएसटी की धनराशि को घटा कर, दर्शकों को विक्रय किए जाएंगे। फिल्म प्रदर्शन के लिए संबंधित सिनेमाघरों के प्रचलित सामान्य प्रवेश शुल्क में वृद्धि नहीं की जा सकेगी। एसजीएसटी के अंश के बराबर की राशि की राज्य शासन द्वारा प्रतिपूर्ति की जाएगी। 

Comments are closed.