व्यापार मंडल ने किया भामाशाहों का सम्मान

व्यापारी जीएसटी भरकर भामाशाह का निभा रहे रोल-आहूजा

इंदौर। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा 29 जून को भामाशाह जयंती को व्यापारी दिवस के रूप में मनाया जाये इस आशय के साथ इंदौर के प्रमुख बाज़ारो के भामाशाह अर्थात् दानवीर कर्ण व्यापारी एवम् समाज सेवियो का सम्मान भारतीय उद्योग एवं व्यापार मंडल के मंडल के नगर अध्यक्ष मनीष बिसानी एवं महासचिव जितेंद्र रामनानी के नेतृत्व में किया गया।

महाराणा प्रताप पर मुग़लों द्वारा आक्रमण करके राज्य हथियाने के बाद ,1598 में तत्कालीन बहुत बड़े व्यापारी भामाशाह ने अपनी संपूर्ण संपत्ति को बेचकर -संपूर्ण राशि महाराणा प्रताप को दे दी थी जिससे उन्होंने पुन: अपनी सेना का गठन करके मुगलों से लड़कर पुन: अपना राज्य प्राप्त किया जो आज भी उदाहरण तार्थ देकर बताया जाता है।

आज का व्यापारी वर्ग भी ईमानदारी से जीएसटी भरकर भामाशाह का रोल निभा रहा है। संगठन मंत्री संजय आहूजा ने बताया की मंडल की ओर से शहर के बाजारों में जाकर वहां के ऐसे व्यापारियों का सम्मान किया गया जो व्यापार के साथ ही समाज के लिए कुछ हटकर काम कर रहे हैं।

आयोजन के संयोजक दीपक शाह एवं पीयूष मूंदड़ा हैं। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग के आह्वान पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक भंडारी ने प्रदेश के सभी जिलों के पदाधिकारियों को उत्साह के साथ व्यापारी दिवस मनाने के लिए आग्रह किया है। बिसानी ने कहा कि मंडल हमेशा व्यापारियों के हित में और उनमें आपसी व्यवहार बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है।

इस आयोजन में एम टी क्लॉथ मार्केट से रजनीश जी चोरडिया, वैष्णव सहायक ट्रस्ट से गिरधर गोपाल जी नागर, सराफा बाजार से 102 बार रक्तदान करने वाले अनिलजी राका, न्यू सियागंज से विशेषजी जायसवाल, मशीनरी एन्ड टूल्स से कमलेश सोमानी, महारानी रोड व्यापारी महासंघ से प्रेमजी खेमलानी, इंदौर साईकल एसोसिएशन से अनिलजी चोपड़ा, मध्य प्रदेश रेडियो एन्ड इलेक्ट्रिक एसोसिएशन से रामजी जेठवानी को सम्मानित किया गया। इंदौरी भामाशाह के सम्मान में अतिथि स्वागत सरक्षक राजकुमार साबू, सुधीर चोपड़ा, यशपाल कुंदवानी, अरुण पटेल, राजेश अग्रवाल द्वारा संपन्न हुआ।

Comments are closed.