ट्रांसफर-पोस्टिंग प्रक्रिया के चलते स्कूलों में पढाई ठप, शिक्षक भी त्रस्त

इंदौर। शिक्षा विभाग में उच्च पद पर प्रभार, ट्रांसफर-पोस्टिंग प्रक्रिया के चलते स्कूलों में जहां पढाई पूरी तरह से ठप हो गई है, तो वहीं आए दिन नियमों में होने वाले बदलाव के चलते न केवल शिक्षक त्रस्त हो गए हैं, बल्कि पूरी शिक्षा व्यवस्था ही बुरी तरह से चरमरा गई है।
देखा जाए तो स्कूल शिक्षा विभाग की स्थायी स्थानांतरण नीति में 31 मई तक ट्रांसफर प्रक्रिया पूरा करना होती है।
बावजूद इसके, इस बार उच्च प्रभार के साथ ही ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रक्रिया अभी भी जारी है। लगभग ढाई माह से जारी यह प्रक्रिया अभी तक समाप्त नहीं हुई है। इससे स्कूलों में पढाई पूरी तरह से ठप हो गई है। दूसरी ओर, शिक्षा विभाग के अधिकारियों व्दारा आए दिन नियमों में मनमाने बदलाव करने से भी शिक्षक बुरी तरह त्रस्त हो चुके हैं।
इससे शिक्षक संगठनों में भी भारी नाराजगी है। शिक्षक संगठनों का कहना है कि उच्च पद प्रभार की कार्रवाई हेतु प्रशासनिक आवश्यकता को ध्यान में रखकर पूर्ण किया जाना था, लेकिन अफसरों ने संवैधानिक प्राविधान के तहत जारी उच्च पद प्रभार हेतु राजपत्र के प्रावधान को एक प्रशासनिक आदेश के व्दारा आधिक्रमित कर सभी आदेश को स्वैच्छिक कर असहमति देने वालों को अवसर दे दिया। यह गलत है।
Comments are closed.