बंगाल की मिट्टी से बनी प्रतिमा क्रेन से लाएंगे

इंदौर। सर्वधर्म एकता गणेश उत्सव समिति अपना 25वां वर्ष मनाने जा रहा है। समिति संरक्षक राजू प्रजापत ने बताया कि मूसाखेड़ी में इस बार बंगाल की मिट्टी से मूसाखेड़ी के राजा की मूर्ति पांडाल में सजाएंगे।
अधिक वजनी मूर्ति क्रेन से लाई जाएगी। पांडाल गणेश प्रतिमा के पीछे 500 फिट एलईडी लगाई जाएगी जिसमें भारत की चांद पर चंद्रयान कि सफलता को दिखाया जाएगा। आयोजक ने बताया कि मंच के माध्यम से ही स्थानीय लोगों का जन्म उत्सव भी मनाया जाता है।
Also Read – कृष्ण जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया
बाहर से आए कलाकारों द्वारा रोजाना मंच पर नई-नई मोहक प्रस्तुतियां दी जाती है। मूसाखेड़ी के राजा की महाआरती में शहर के प्रतिष्ठित लोगों के अलावा आमजन भी बगैर भेदभाव भाग लेते हैं।
इस भव्य आयोजन को देखने महिलाओं की विशेष व्यवस्था की जाती है।रोजाना आरती की थाली सजाओ प्रतियोगिता में महिलाओं-बालिकाओं को उपहार दिए जाते हैं। इस वर्ष गणेश मूर्ति का विसर्जन पंडाल में ही किया जाएगा।
Comments are closed.