Sports News: इंदौर की खिलाड़ी सुरभि ने पाकिस्तान परचम लहराया…

indore. वर्तमान में दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स कि Asian championship मनामा Bahrain में आयोजित की गई, उक्त प्रतियोगिताओं में mma India की टीम ने ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया उक्त प्रतियोगिता मैं इंदौर, मध्यप्रदेश की पहली सीनियर महिला खिलाड़ी सुरभि साँखला ने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए semi-final के कड़े मुक़ाबले में पाकिस्तानी खिलाड़ी काशनी मारवा को हराते हुए फाइनल में प्रवेश किया इस मुकाबले में पाकिस्तान की खिलाड़ी क़द में सुरभि से अधिक होने के कारण काफ़ी पंच और किक द्वारा सटीक प्रहार कर पहले 2 round में अंकों के आधार पर काफ़ी आगे हो गई थी लेकिन तीसरे और अंतिम मुक़ाबले से पूर्व केवल एक मिनट के ब्रेक के दौरान कोच विकाश शर्मा के साथ रणनीति बनायी की सुरभि के पास केवल एक ही मौक़ा है जिससे कि वो इस मुक़ाबले को जीत सके इसके लिए सुरभि को निर्धारित समय से पहले अपने प्रतिद्वंदी को धराशायी करना होगा तभी वो इस मुक़ाबले को जीत सकती है और सुरभि ने ऐसा ही किया उन्होने अंतिम फाइनल राउंड में ज़ोरदार वापसी के साथ पाकिस्तान की प्रतिद्वंदी को ज़मीन पर धराशायी कर लगातार सटीक पंच मार कर समय से पूर्व फाइट ख़त्म कर मुक़ाबला जीत लिया और फाइनल में प्रवेश कर पदक सुनिश्चित किया फाइनल में उनका मुक़ाबला कैटिगरी की पूर्व चैंपियन कजाकिस्तान की खिलाड़ी के साथ हुआ जिसे जीतने में वो सफल नहीं हो सकी और सुरभि को रजत पदक से संतोष करना पड़ा, सुरभि प्रदेश की पहले महिला खिलाड़ी है जिन्होंने किसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया है उनकी इस उपलब्धि पर सभी साथी खिलाड़ी एमएमए इण्डिया अध्यक्ष शरीफ बापू, केविन डेविड, प्रसाद गेटोंडे, शेख ख़ालिद, अजीत सिगामनी और फाइट ऑफ़ नाइट्स एवं साक्षी सुरक्षा फ़ाउण्डेशन के सभी सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर, संतोष चोपड़ा, नीतू शर्मा, चंदन सिंह बैस, अभिनव चौरसिया, अशोक बागड़ी, गजेंद्र शर्मा, राहुल व्यास, सौरभ अरोरा, एम.के फ़िटनेस के डायरेक्टर- रोहित जेठवा, कैफ़े सोशल मैगज़ीन फाउंडर प्रदीप जैन, सीनियर एडवोकेट अशोक चितले, सतीश मल्होत्रा, फ़र्ज़ाना ख़ुसरो, ख़ुसरो निसार, हिमांशु अत्रिवल, विजय मदारिया, सूरज गुर्जर, ऋषभ पटेल, पुष्पेन्द्र बैरागी, ने बधाई दी सुरभि अपने कोच विकाश शर्मा के साथ आज दिनांक 18 दिसंबर शाम 4:00 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुँचेगी जहाँ सभी खेल प्रेमी एवं साथी खिलाड़ी उनके भव्य स्वागत के लिए एकत्रित होंगे।
– R shankhla-