मसाला व्यापारी ने फांसी लगाकर दी जान
सूदखोरों पर लगाया आरोप; पैसे लेने के बाद भी कर रहे परेशान

इंदौर। आजाद नगर इलाके में मसाला व्यापारी ने फांसी लगाकरजान दे दी। व्यापारी ने रात में घर के पास बने गोदाम में आत्महत्या की है। इसके पहले उसने एक वीडियो रिकार्ड किया। इसमें उसने सूदखोरों के नाम लिए। एक सुसाइड नोट भी लिखा था।
पुलिस के मुताबिक वीरेन्द्र पिता रामगुलाम सेन (35) निवासी साहिल नगर ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जान देने के पहले वीरेन्द्र ने अपना वीडियो भी रिकार्ड किया था। इसमें उसने सूदखोरों से परेशान होने की बात कही है।
वीडियो में वीरेंद्र रो रहा है और कमिश्नर से गुहार लगाते हुए कह रहा है कि वह बर्बाद हो गया है। कमिश्नर उसकी और परिवार के लोगों की मदद करें। सूदखोरों ने उसकी पूरी जमीन बिकवा दी और गोदाम पर पहुंचकर गाली-गलौज करते हैं। वह बच्चों की फीस नहीं भर पा रहा है। वीरेन्द्र ने जो वीडियो सुसाइड करने से पहले रिकार्ड किया था
उसमें बताता है कि तीन लोगों से वह काफी परेशान है। इनसे 10 पर्सेंट ब्याज में पैसा लिया था। पूरा पैसा चुका देने के बाद भी ये लोग परेशान कर रहे थे। वीरेंद्र ने वीडियो में कमिश्नर से गुहार लगाई कि परिवार के लोगों को कोई परेशान ना करे। वीरेंद्र ने जो वीडियो में बोला है वही सुसाइड नोट पर भी लिखा है।
Comments are closed.