इंदौर शहर में यातायात सुधार की विशेष पहल

Special initiative to improve traffic in Indore city
Special initiative to improve traffic in Indore city

शहर के चौराहों पर शीघ्र होगा यातायात सुगम*

कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने अधिकारियों के दल के साथ चौराहों का किया भ्रमण*

चौराहों पर लेफ्ट टर्न चौड़ा करने, इंजीनियरिंग एवं तकनीकी सुधार सहित अन्य बाधाएं हटाने के दिये निर्देश*

इंदौर   कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देशन में अभियान चलाकर इंदौर शहर में यातायात सुधार की विशेष पहल की जा रही है। इसी के तहत शीघ्र ही शहर के अनेक चिन्हित चौराहों पर यातायात सुगम होगा। चिन्हित चौराहों पर लेफ्ट टर्न चौड़ा करने, इंजीनियरिंग एवं तकनीकी सुधार करने सहित अन्य बाधाएं हटाने के कार्य शुरू किये जा रहे है। इस संबंध में आज यहां कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने अधिकारियों एवं विशेषज्ञों के साथ शहर के अनेक चौराहों का भ्रमण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि चौराहों पर यातायात सुधार एवं वाहनों की आवाजाही की सुगमता के लिए शीघ्र ही कार्य प्रारंभ कर दें। traffic in Indore city

इस अवसर नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा, डीसीपी ट्रॉफिक श्री अरविंद तिवारी, अपर आयुक्त नगर निगम श्री अभिलाष मिश्रा, इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर.पी. अहिरवार, अपर कलेक्टर श्रीमती सपना लौवंशी सहित नगर निगम, ट्रॉफिक पुलिस सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Also Read – इंदौर-उज्जैन के मध्य शुरू होगा मेट्रो ट्रेन संचालन – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने अपने भ्रमण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये है कि यातायात सुधार के संबंध में चौराहों के लेफ्ट टर्न को चौड़ा करने, चौराहों पर बनी रोटरी में आवश्यक सुधार करने, इंजीनियरिंग एवं तकनीकी तथा अन्य बाधाएं दूर करने के कार्य जल्द शुरू किये जाये। इसमें विशेषज्ञों की मदद भी ली जाये। ज्ञात रहे कि पिछले दिनों सम्पन्न हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों को मौका मुआयना कर चौराहों पर यातायात सुगम बनाने के निर्देश दिये थे।traffic in Indore city

इसी क्रम में आज यह चौराहों का निरीक्षण किया गया। इस कार्य के लिए ट्रॉफिक पुलिस द्वारा प्राथमिकता के साथ मुख्य रूप से 10 चौराहों का चयन किया गया। इसमें से कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने अधिकारियों के दल के साथ बिचौली हप्सी बायपास चौराहा, रेडिसन चौराहा, सत्य साईं चौराहा, विजय नगर चौराहा, बापट चौराहा, पाटनीपुरा चौराहा, इंडस्ट्री हाऊस चौराहा तथा राजवाड़ा चौराहा का भ्रमण किया। इन चौराहों पर आवश्यकता के अनुसार सुधार कार्य करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही शहर के जीपीओ एवं अग्रसेन चौराहों पर भी सुधार के कार्य अतिशीघ्र किये जायेंगे।

source – proindore

Comments are closed.