महामहिम राष्ट्रपति द्वारा दिये जाएंगे स्मार्ट सिटी के पुरूस्कार

इन्दौर। शहर में एक बार फिर देशभर के नगरीय निकायों के अधिकारियों, महापौर, अध्यक्षों व अन्य जनप्रतिनिधियों का आज से जमावड़ा लगा। बीसीसी में दो दिवसीय इंडिया स्मार्ट सिटी कांक्लेव के कार्यक्रम में आज पहले दिन केंद्रीय विकास राज्यमंत्री कौशल किशोर द्वारा शुभारंभ किया गया। पहले दिन शहरों में किये गये स्मार्ट सिटी योजना के कामों की प्रदर्शनी लगाई गई। पूरे देश और प्रदेश से करीब 2 हजार मेहमान इन्दौर आए हैं। एयरपोर्ट से लेकर होटल, कार्यक्रम स्थल व अन्य स्थानों पर जिला प्रशासन, नगर निगम ने सारी व्यवस्थाएं की हैं। कल महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू स्मार्ट सिटी के पुरूस्कार बांटेंगी।
इंडिया स्मार्ट सिटी कांक्लेव में पूरे देश से महापौर, अध्यक्ष, सीईओ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी इन्दौर पहुंचे हैं। इनके रहने, भोजन सहित भ्रमण आदि की व्यवस्था स्मार्ट सिटी कंपनी इन्दौर द्वारा की गई है। आज सुबह केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर द्वारा कांक्लेव का विधिवत शुभारंभ किया गया। इसी के साथ यहां लगाई गई प्रदर्शन भी आज से शुरू हुई। इस मौके पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी सहित कलेक्टर इलैयाराजा टी, निगमायुक्त हर्षिकासिंह, स्मार्ट सिटी कंपनी के सीईओ दिव्यांक सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पूरे देश से आए सीईओ ने यहां अपने अपने यहां किये गये कामों की प्रदर्शनी लगाई है। इन्दौर शहर को पहला पुरूस्कार दिया जाएगा। यहां सीएनजी गैस प्लांट सहित कई अन्य काम किये गये हैं।
Comments are closed.