बिजली के नए कार्यों में गुणवत्ता और समय पालन का विशेष ध्यान रखे- श्री तोमर

 

इंदौर। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर ने बुधवार को सांवेर एवं धरमपुरी का दौरा किया। उन्होंने आरडीएसएस के तहत हुए ग्रिडकेपेसिटर बैंक इत्यादि कार्यों का गहन निरीक्षण किया और गुणवत्ता- भुगतान की पारदर्शी प्रक्रिया का भी विस्तृत रूप से अवलोकन किया। श्री तोमर ने कहा कि बिजली के नए कार्यों में गुणवत्ता एवं समय पालन का विशेष ध्यान रखा जाए। इस दिशा में जेई, एई, डीई, एसई गंभीरता से कार्य करे। गुणवत्तापूर्ण कार्यो से उपभोक्ता संतुष्टि में और भी बढ़ोत्तरी होगी, कंपनी का लॉस घटेगा। इस दौरान मुख्य अभियंता कार्य श्री एसएल करवाड़िया इंदौर ग्रामीण वृत्त के अधीक्षण यंत्री डॉ. डीएन शर्मा,  कार्यपालन यंत्री श्री अभिषेक रंजन, श्री केतन रायपुरिया, श्री राजेश दुबे, श्री युगलकिशोर चौधरी, सूचना प्रौद्योगिकी टीम के सदस्य एवं वितरण केंद्र प्रभारी मौजूद रहे। 

Comments are closed.