सामाजिक पत्रकारिता के लिए श्री नायक सरस्वती सूत राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित

इंदौर श्री दामोदर वंशी जूना गुजराती दर्जी समाज के वरिष्ठ पत्रकार एवं गुरु और ज्ञान के संपादक जितेंद्र नायक आज सरस्वतीसूत राष्ट्रीय सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया । उक्त जानकारी देते हुए राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच के संस्थापक पवन मकवाना ने बताया कि आज इंदौर के स्थानीय प्रीतमलाल दुआ सभागृह में संस्था दिव्योत्थान एवं राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच द्वारा सरस्वती सूत्र राष्ट्रीय सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया इस अवसर पर साहित्य अकादमी भोपाल के निर्देशक विकास जी दवे एवं कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विद्यालय के पूर्व कुलाधिपति श्री मान सिंह जी परमार एवं असिस्टेंट कमिश्नर संजयजी जैन के कर कमलों स्वागत सम्मान किया गया । ज्ञात रहे कि श्री जितेंद्र नायक विगत 25 वर्षों से श्री दामोदर वंशी जूना गुजराती दर्जी समाज के लिए मासिक समाचार पत्र गुरु और ज्ञान का प्रकाशन कर रहे हैं उनके इस उपलब्धि पर उन्हें संस्था द्वारा सरस्वती सूट राष्ट्रीय सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर अनेक साहित्यिक विधाओं से जुड़े विशिष्ट गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।