अंजनि नगर में मंगलाष्टक, अभिषेक एवं दीप अर्चना के अनुष्ठान

अंजनि नगर में मंगलाष्टक, अभिषेक एवं दीप अर्चना के अनुष्ठान

इंदौर। एयरपोर्ट रोड, अंजनि नगर स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर पर चल रहे वार्षिकोत्सव में मुनिश्री आदित्य सागर म.सा. की प्रेरणा से मंगलाष्टक के बाद श्रीजी के अभिषेक एवं शांति धारा तथा शांति विधान के अनुष्ठानों में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। संध्या को दीप अर्चना एवं भजन संध्या के अलावा धार्मिक प्रश्न मंच का आयोजन भी किया गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष देवेन्द्र सोगानी मंत्री संजय मोदी एवं प्रचार मंत्री ऋषभ पाटनी ने बताया कि पं. योगेन्द्र काला के मार्गदर्शन में संगीतमय शांति विधान भी किया गया। विधान में नरेन्द्र-विमला बड़जात्या, कमल-निर्मला वेद, कमलेश काला, महेश-मंजू अजमेरा, श्रीमती सरोज गोधा, अशोक टोंग्या, अनीता गदिया, कविता जैन, बाबूलाल मिंडा, विमलचंद बड़जात्या एवं अन्य समाज बंधुओं ने विधान में शामिल होकर पुण्य लाभ उठाया। सौधर्म इंद्र का लाभ रीता-ऋषभ पाटनी ने लिया। मंदिर के वार्षिकोत्सव के पांचवें दिन आज सुबह मंगलाष्टक, अभिषेक एवं शांति धारा के अनुष्ठान संपन्न हुए। इसके बाद 24 घंटे का संगीतमय अखंड भक्तामर पाठ पं. योगेन्द्र काला के मार्गदर्शन में प्रारंभ हुआ।