हफ्ते में एक दिन कार नहीं चलाने का लिया संकल्प
250 दंपती ने करवाचौथ पूजन के साथ नो कार डे की ली शपथ

इंदौर। बढ़ते प्रदूषण और यातायात की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए श्री पशुपतिनाथ पोरवाल सोशल ग्रुप के सदस्य हफ्ते में एक दिन कार नहीं चलाएंगे।
द मीरा गार्डन, राजीव गांधी स्क्वेयर पर रविवार को आयोजित करवा चौथ महोत्सव में 250 से अधिक दंपती ने नो कार डे मनाने की शपथ ली। यानी हफ्ते में एक दिन कार नहीं चलाएंगे। करवाचौथ के आयोजन के साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताएं, खेल, बच्चों के लिए प्ले जोन, शाही भोजन व्यवस्था, बंपर लक्की ड्रा और इवेंट टीम द्वारा आयोजित अन्य प्रोग्राम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक जगदीश जी गुप्ता गुप्ता कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड , सह प्राइस आशीष जी रियलग्रु, गिफ्ट एंड लकी ड्रॉ स्पॉन्सर मनोज जी सचिन जी धनोतिया माइक्रोमिट्टी,रिक्की पटेल चाइल्ड एक्टर की उपस्थिति में संपन्न हुआ। जानकारी दिनेश गुप्ता, अरविंद मुजावादिया और लोकेश घाटिया,गोपाल मानंदलिया, विशाल गुप्ता, महेश गुप्ता, शशिकांत मुजावदिया ,नितेश घाटिया, अनिल पोरवाल,निलेश मुजावदिया,धीरज गुप्ता ,राकेश पोरवाल सर, मयंकधनोतिया ने दी।
Comments are closed.