रमाबाई को अब पानी के लिये नहीं लगना पड़ता है लाइन में

सफलता की कहानी

success story
ramabai

इंदौर
जल जीवन मिशन ग्रामीणों की पेयजल संबंधी समस्याओं के निराकरण में बेहद मददगार साबित हो रहा है। इससे अब हर घर में नल से जल मिलने लगा है। ग्रामीणों को पानी के लिये आने वाले समस्याओं से निजात मिली है। इन्हीं में से एक है बेटमा खुर्द की रमाबाई। रमाबाई को पानी के लिये लाइन में नहीं लगना पड़ रहा है। success story

बेटमाखुर्द में रहने वाली रमाबाई बताती है कि हमारे गांव में पहले एक टंकी होती थी, इससे गांव के सभी लोग पानी भरते थे। सुबह तो इस टंकी पर बड़ी लाइन पानी भरने के लिये लगती थी।

पानी भरने के लिये सबकुछ काम छोड़कर लाइन में लगना पड़ता था। समय बर्बाद होता था। कई बार तो यह नौबत आती कि हमारा नम्बर आता और टंकी में पानी खत्म हो जाता। धन्य है प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का, जिन्होंने हमारे गांव में एक बड़ी टंकी 50 हजार लीटर क्षमता की बनवा दी।

इससे पाइप बिछाकर हमारे घर-घर तक नल कनेक्शन दे दिये। अब घर बैठे ही पानी मिलने लगा है। अब हमें लाइन में नहीं लगना पड़ता है और समय की बचत भी होती है।

 

Source – PRO Indore

Comments are closed.