Rakhi Festival: सिटी बस में कल महिलाओं के लिए मुफ्त सफर

रक्षाबंधन पर लाखों यात्रियों को महापौर का उपहार

इंदौर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महिलाओं के लिए मुफ्त सफर रहेगा। एआईसीटीएसएल द्वारा मुख्य सफर की घोषणा की गई है। सुबह से शाम तक महिलाएं बिना टिकट यात्रा कर सकेंगी। एआईसीटीएसएल बोर्ड के अध्यक्ष और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने उक्त घोषणा की है। पूरे शहर में करीब 400 बसें चलती हैं और लाखों महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा का उपहार दिया गया है।

प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शहर में महिला यात्रियों को सिटी बसों में मुफ्त यात्रा का उपहार दिया गया है। बोर्ड के अध्यक्ष और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने यह घोषणा की है। शहर में संचालित सिटी बस, आईबस और इलेक्ट्रिक बसों में महिला यात्रियों को सुबह से ही नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। बताया गया है कि रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर बहनों को यह एक बार फिर उपहार है।

पूरे शहर में करीब 400 बसें चलती हैं। अलग-अलग रूट पर चलने वाली बसों में महिलाओं को यात्रा का लाभ मिलेगा। कहीं भी महिला यात्रियों से कंडक्टर द्वारा किराया नहीं लिया जाएगा। हर दिन बसों में लगभग 3 लाख यात्री सफर करते हैं। हालांकि रक्षाबंधन पर छुट्टी होने के चलते पुरुष यात्रियंों की संख्या कम रहेगी। महिला यात्री ही सभी रूटों पर अधिक संख्या में होंगी। इनकी संख्या भी 2 से 3 लाख सुबह से शाम तक हो सकती है।

 

Source – Dainik Dopahar

Comments are closed.