राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू ने पूजा गर्ग को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया
विश्व दिव्यांगजन दिवस पर इंदौर को गौरव

इंदौर
विश्व दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर इंदौर को आज एक बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई है। नई दिल्ली में आयोजित गरिमा समारोह में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने इंदौर की बेटी, अंतरराष्ट्रीय पैरा–एथलीट, कैंसर सर्वाइवर और सामाजिक परिवर्तन की अग्रदूत कुमारी पूजा गर्ग को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार “Best Divyangjan (Locomotor Disability)” से सम्मानित किया। National Award to Pooja Garg
पूजा गर्ग ने कठिन चुनौतियों को अवसर में बदलते हुए वैश्विक स्तर पर अपने साहस, प्रतिभा और उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश और मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया है। उनका संघर्ष, जुझारूपन और समाज सेवा के प्रति समर्पण उन्हें युवाओं के लिए प्रेरणा का अद्वितीय उदाहरण बनाता है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर की पैरा एथलीट पूजा को पुरस्कार मिलने पर दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर की प्रतिभाशाली पैरा एथलीट पूजा गर्ग को वर्ष 2025 के लिए ‘श्रेष्ठ दिव्यांगजन’ पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई दी। उन्होंने एथलीट उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना की है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर पैरा एथलीट पूजा गर्ग को नई दिल्ली में यह पुरस्कार प्रदान किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर की बेटी सुश्री पूजा ने नाथुला दर्रे पर तिरंगा फहराने वाली विश्व की पहली महिला होने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। मध्यप्रदेश को उन पर गर्व है। राज्य सरकार खेलों और खिलाड़ियों को भरपूर प्रोत्साहन दे रही है।
source – pro
