इंदौर स्टेशन के बाद यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी

laxmibai nagar railway station indore news

इंदौर। रतलाम रेल मंडल द्वारा लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन के विकास पर करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इस छोटे स्टेशन को आने वाले दिनों में इंदौर स्टेशन की तरह कई सुविधाओं से लैसे किया जाएगा। पांच से अधिक लंबे रूट की ट्रेनों का भी यहीं से संचालन होगा, जिससे इंदौर स्टेशन और नेहरू पार्क स्टेशन पर यात्रियों का दबाव कम होगा। वहीं, लक्ष्मीबाई नगर के यार्ड में खड़ी रहने वाली ट्रेनों को इंदौर स्टेशन तक ले जाने का समय बचेगा।

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि इंदौर स्टेशन से देशभर में ट्रेनों का संचालन होता है, जिससे यात्रियों का दिनभर दबाव बना रहता है। यह समस्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। इस समस्या का निराकरण करने मंडल के अधीन आने वाले सभी छोटे स्टेशनों के विकास का काम शुरू किया गया है।

सभी स्टेशनों पर बैठक, पेयजल के साथ कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। इसी क्रम में लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन को भी शामिल किया गया है। कुछ साल पहले इस स्टेशनों को लाखों रुपए की लागत से विस्तारित किया गया था। इससे यात्रियों को सुविधाएं मिलने लगी है। laxmibai nagar railway station indore news

यही कारण है कि एक पखवाड़े से यहां इंदौर से देहरादून तक ट्रेन चलाई जा रही है, यह ट्रेन पहले उज्जैन से चलती थी। यात्रियों को उज्जैन तक जाना पड़ता था। इससे समय और ईंधन में अधिक लगता था। अब लक्ष्मीबाई नगर से सप्ताह में दो दिन ट्रेन चलने से यात्रियों को आसानी होने लगी है।

इसे इंदौर स्टेशन पर मिलने वाली सभी तरह की सुविधाओं से लैस किया जाएगा। यानि, यहां पर एस्कलेटर, लिफ्ट, वाईफाई, डिस्प्ले बोर्ड, फूड जोन, पार्किंग, वेटिंग रुम, बैठक व्यवस्था, पेयजल जैसे सभी काम किए जाएंगे। इन कामों को तेजी से शुरू कर दिया गया है। अगले साल से स्टेशन पूरी तरह नए स्वरूप में निखरता नजर आएगा।

Comments are closed.