ऑडिट सप्ताह 2023 पर ऑडिट रन एवं साईकिल रैली का आयोजन

आज ऑडिट सप्ताह 2023 पर ऑडिट रन एवं साईकिल रैली का आयोजन कार्यालय महालेखाकार (लेखापरीक्षा-द्वितीय) भोपाल द्वारा किया गया। रैली कार्यालय महालेखाकार से शौर्य स्मारक होते हुए वल्लभ भवन से वापस कार्यालय महालेखाकार पर सम्पन्न हुई।रैली में कार्यालय प्रमुख सुश्री प्रिया पारिख महालेखाकार महोदया , श्री सुनील कुमार वरिष्ठ उप महालेखाकार प्रशासन, श्री केविन थॉमस उपमहालेखाकार, श्री सुरेश कुमार उपमहालेखाकार, श्री रामनिवासजी उपमहालेखाकार, श्री आशुतोष द्विवेदी उप निदेशक(लेखापरीक्षा ऊर्जा) ने कर्मचारियों/अधिकारियों के साथ ऑडिट रन एवं साईकल रैली में भाग लिया। कल्याण सहायक श्री विकास मीना ने बताया कि ये भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा विभाग का प्रत्येक साल नवम्बर में आयोजित होने वाला तीसरा ऑडिट सप्ताह है।

Comments are closed.