अग्निवीर के लिये एक हजार 1957 युवाओं का चयन

इंदौर में अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है इस रैली के माध्यम से अब तक 1957 युवाओं का चयन अग्निवीर के लिए किया जा चुका है। इस भर्ती रैली का आयोजन आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस महू एवं जिला प्रशासन के सहयोग से हो रहा है। भर्ती की प्रक्रिया देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के खंडवा रोड स्थित तक्षशीला परिसर में की जा रही है। इस रैली में इंदौर एवं उज्जैन संभाग के 14 जिलों के आवेदक भाग ले रहे हैं। युवाओं का चयन अग्निवीर के लिए शारीरिक एवं मेडिकल जांच आदि के माध्यम से किया जा रहा है। भर्ती की प्रक्रिया गत 6 जनवरी से प्रारंभ हुई थी जो 13 जनवरी तक चलेगी।

Comments are closed.