पुलिस कर्मियों को दिलवाई गई तंबाकू सहित हर प्रकार के नशे से दूर रहने की शपथ

पुलिस कर्मियों को दिलवाई गई तंबाकू सहित हर प्रकार के नशे से दूर रहने की शपथ पुलिस कर्मियों को दिलवाई गई तंबाकू सहित हर प्रकार के नशे से दूर रहने की शपथ

इंदौर  अंतर्राष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर, तंबाकू के सेवन से होने वाले नुकसान एवं बिमारियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस द्वारा बेनी देवी बैजनाथ मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी इंदौर, आदित्य निर्मल सोसाइटी एवं इंदौर दंत चिकित्सा महाविद्यालय के सहयोग से नगरीय इन्दौर के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिये तंबाकू के सेवन से होने वाले दुष्परिणाम के प्रति जागरूक करने हेतु नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम एवं निशुल्क मुख व दंत परीक्षण शिविर का आयोजन, रीगल चौराहा, रानी सराय स्थित पुलिस कार्यालय के सभागार में किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में आयोजित उक्त कार्यक्रम में मान.पूर्व न्यायाधीश श्रीमती शर्मिष्ठा दवे की अध्यक्षता एवं अति. पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्रीमती मनीषा पाठक सोनी की विशेष उपस्थिति में, इंदौर दंत चिकित्सा महाविद्यालय की प्रोफेसर डॉक्टर वृंदा सक्सेना, डॉ अंकिता भार्गव, डॉ माधवी पाटीदार और उनकी टीम द्वारा पुलिसकर्मियों का डेंटल चेक अप किया गया और तंबाकू के सेवन से होने वाले दुष्परिणाम व बिमारियों के बारें में विस्तृत रूप से बताते हुए, हम इन बिमारियों और इनके सेवन की लत से किस प्रकार बच सकते है आदि को प्रेजेंटेशन के माध्यम से समझाया गया।

उक्त कार्यक्रम का लाभ लेते हुए पुलिस कर्मियों ने दांतो का परीक्षण कराया एवं नशामुक्ति एवं इसके दुष्परिणामों आदि के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की।

कार्यक्रम में बेनी देवी बैजनाथ मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी संस्था की सचिव माया पांडे द्वारा सभी का स्वागत किया गया और कार्यक्रम की रूपरेखा रखते हुए बताया कि, पुलिस विभाग के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए आगे भी इसी प्रकार के दंत परीक्षण शिविर उनकी संस्था द्वारा आयोजित किए जाएंगे।

सहयोगी संस्था आदित्य निर्मल सोसाइटी के मधुसूदन दुबे एवं इंदु पांडे ने उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में अति. पुलिस उपायुक्त श्रीमती मनीषा पाठक सोनी एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा सभी को तंबाकू एवं हर प्रकार के नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलवाई गयी।

Comments are closed.