सेवा सेतु एप से अब पीडि़तों को मिलेगी मदद

Now victims will get help from Seva Setu app
Now victims will get help from Seva Setu app

इंदौर। कलेक्टोरेट में आज से सेवा सेतु एप शुरू किया जा रहा है। इस ऐप के माध्यम से जरूरतमंदों को उचित कारण बताने पर आर्थिक मदद दी जाएगी। ऐप में मदद देने के लिए जिलेभर के दानदाताओं के पंजीयन किए गए हैं। इसके पहले पीडि़तों को मदद देने रेडक्रास सोसायटी आवेदन लेती है। सोसायटी में आवेदन देने के बाद पीडि़त को पैसा लेने में पसीने छूट जाते थे। राशि के लिए एडीएम की अनुशंसा लेना मजबूरी बन जाता था।

कलेक्टर आशीषसिंह ने बताया कि सामाजिक न्याय विभाग, रेडक्रास और जिलाधीश कार्यालय पर रोजाना कई पीडि़त लोग आर्थिक मदद की गुहार लगाने आते हैं। कई पीडि़तों को मदद नहीं मिल पाती है, जिससे वे परेशान रहते हैं। उचित कारण सामने आने पर रेडक्रास सोसायटी से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

Also Read – इंदौर-उज्जैन के मध्य शुरू होगा मेट्रो ट्रेन संचालन – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

इस परेशानी को दूर करने सेवा सेतु ऐप शुरू किया गया है। इस ऐप के जरिए आमजन को कलेक्टर कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। वे अपने मोबाइल में ऐप डाउनलोड कर समस्या बता सकेंगे। समस्या संबंधी जानकारी के साथ आवेदन कर्ता को अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक की प्रविष्ठी कराना होगी। समस्या संबंधी आवेदन सीधे कलेक्टर और ऐप में पंजीकृत दानदाताओं तक पहुंचेगी।

ऐप पर आवेदन की दानदाताओं के साथ प्रशासनिक स्तर पर भी जांच की जाएगी।जांच में आवेदनकर्ता की समस्या उचित होने पर उसे आनलाइन भी मदद राशि सौंपी जाएगी। आवेदन में लगाए गए बैंक खातों की भी दानदाता जांच कर सकता है। एक दानदाता ने बताया कि जिस आवेदनकर्ता के खाते में ट्रांजेक्शन बेहतर होगा, उसे मदद नहीं दी जाएगी। Seva Setu app

इसलिए व्यवस्था शुरू की-रेडक्रास सोसायटी से अब तक पीडि़तों को मदद मिलती है। मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में कई बार पीडि़तों को आर्थिक मदद, दिव्यांगों के दोपहिया वाहन आदि की मदद रेडक्रास सोसायटी से की जाती है। इससे रेडक्रास का खजाना भी लगातार कम हो रहा है। सेवा सेतु एप शुरू होने से रेडक्रास सोसायटी से आमजन को मदद मिलना बंद हो जाएगी।

Comments are closed.