चाइनीज मांझा के उपयोग पर अब पुलिस जीरो टालरेंस की तरह काम करने में जुट गई

इंदौर। हादसे का कारण बना चाइनीज मांझा के उपयोग पर अब पुलिस जीरो टालरेंस की तरह काम करने में जुट गई है। दुकानों के बाद अब क्षेत्रों में घुमकर मांझा के संबंध में आमजन से जानकारी लेंगे। पतंग लेकर जा रहे छोटे बच्चों से भी मांझा को लेकर बात करें, इससे यह पता चल सकेगा कि बच्चों को किसने और कहां से मांझा दिलाया है।
रालामंडल से लौटते समय नाबालिग की मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने मांझा खरीद फरोख्त को लेकर बड़े पैमाने पर अभियान चला रखा है। प्रत्येक थानों से 10 जवानों को चाइनीज मांझा पर नजर रखने तैनात किया है। यह जवान रोजाना अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण करते हैं। जहां भी पंतग उड़ते नजर आती है, वहां जाकर मांझा चेक किया जाता है। वहीं, क्षेत्र की दुकानों पर भी पुलिस जवान औचक निरीक्षण करने में लगी हुई है। पुलिस आयुक्त संतोषसिंह ने एमजी रोड, खजराना पुलिस को विशेष निर्देश दिए हैं। इन थाना क्षेत्र में सर्वाधिक मात्रा में चाइनीज मांझा बेचा जाता है। indore police
पिछले साल जिन दुकानदारों को पुलिस ने गिरफ्तर में लेकर मांझा जब्त किया था, उनकी दुकान पर दोबारा चेकिंग की जा रही है। साथ ही हिदायत दे रही है कि चाइनीज मांझा संग्रहित मिला तो दुकानदार पर जिलाबदर की कार्रवाई की जाएगी। पिछले दिनों पुलिस की अचानक सक्रियता से चाइनीज मांझा बेचने वालों में हडक़ंप मच गया। सूत्रों ने बताया कि जिन दुकानों पर चाइनीज मांझे का स्टाक था, वह नष्ट कर दिया गया है, ताकि पुलिस की कार्रवाई से बचा जा सके। Chinese manjha in indore
Also Read – रिक्शा चालकों पर अब एफआईआर कराएगी ट्रैफिक पुलिस
हालांकि, अभी भी कुछ पतंग बाजों के पास चाइनीज मांझा का स्टाक है। ऐसे पतंगबाजों पर ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी जा रही है। पतंगबाजों पर भी पुलिस जिलाबदर की कार्रवाई करेगी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मकर संक्रांति पर भी चाइनीज मांझा बिकता पाया गया तो दुकान, गोदाम सील कर दिए जाएंगे। जिन दुकानों पर देशी मांझा बिकता है, वहां अब केवल पंतगें भी बेची जाएगी। किसी प्रकार का मांझा नहीं रख सकते। मांझा रखना आवश्यक है तो संबंधित थाने पर सूचना देना होगी। थाना स्तर पर मांझा चेक करने के बाद दुकानदार को अनुमति देंगे।
Comments are closed.