नवरात्रि 2023: बुधादित्य योग के साथ हाथ पर सवार हो आयेगी मां दुर्गा

इन शुभ मुर्हूत में करें घटस्थापना मिलेगी सुख संपत्ति....

Navratri 2023: Mother Durga will come riding on her hand with Budhaditya Yoga.
Navratri 2023: Mother Durga will come riding on her hand with Budhaditya Yoga.

इंदौर navratri 2023। माँ की नौ दिनी अराधना कल से शुरु होगी। पितृपक्ष की समाप्ति के साथ अब नवरात्र और अन्य त्यौहारों का आगमन भी शुरु हो गया है। इस बार बुधादित्य योग में नवरात्रि का खास महत्व है वहीं इस बार मां हाथी पर सवार हो भक्तों को आशीर्वाद देने आ रही है।  इस नवरात्र में पूजा का विशेष महत्व है। ग्रह गोचर की गणना से देखे तो सूर्य बुध का कन्या राशि में गोचर करना बुधादित्य योग की स्थिति बनाता है। संयोग से इसी दिन रविवार भी है। इस दृष्टिकोण से यह स्थापना के साथ-साथ साधना की सफलता के नए आयाम दे सकेगा।

इन मुहूर्त में करें पूजा shubh murhoot navratri 2023

4.45 से 5.34 ब्रह्म मुहूर्त
11.49 से 12.36 अभिजीत
7.21 से 9.18 चर, प्रात
9.18 से 10.45 लाभ, प्रात
10.45 से 12.13 अमृत दोपहर
1.40 से 3.07 शुभ, दोपहर
6.02 से 7.34 शुभ, सांय
7.34 से 9.07 अमृत, रात्रि
9.07 से 10.40 चर, रात्रि

Navratri 2023 Budhaditya Yoga.

धूमधाम से मनेगा माँ आराधना का पर्व

इस बार अच्छे संयोगों में नवरात्र आगमन से भक्तों में उत्साह की लहर है। वहीं शहर के कई बड़े आयोजन भी होने जा रहे हैं। कुछ जगहों पर मां के लिए विशेष पांडाल की व्यवस्था भी की गई है। बिजसान टेकरी, देवास टेकरी और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

Also Read – सहजयोग ध्यान पद्धति आत्म-प्रकाशन की एक मौन साधना है

माता रानी को आप पूजा के समय निम्न सामग्री चढा सकते हो। पानी वाला नारियल, (1), सुपारी (3), लौंग,(1पैकेट),इलायची(1पैकेट),रोली( 1पैकेट), मोली (1गोली) साबूत चावल (225 ग्राम), गुलाब( लाल रंग),देशी घी (200ग्राम), रूई(1पैकेट),पंच मेवा(काजू,बादाम,छुवारे,किशमिश, मखाने,250ग्राम),पंचम मिठाई (पेडे250ग्राम) फल अनार(1किलो ग्राम), धूप -अगरबत्ती(1-1पैकेट) मिश्री दाना(225ग्राम) पीतल का दीया ( 1 ) भगवती श्रृंगार ( कांच की चिडिया, बिंदी, सिंदूर, सैंट),चुन्नी लाल (। ) दक्षिणा(श्रद्धा अनुसार 1का सिक्का मिला कर )

 

Posted By – Rahul