नगर निगम आयुक्त ने जनसुनवाई में सुनी जनता की समस्याएं

इंदौर – आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा निगम मुख्यालय में आज जनसुनवाई की गई। उक्त क्रम में आज निगमायुक्त द्वारा स्वंय अपने कक्ष में निगम के समस्त अपर आयुक्त, उपायुक्त, सहायक आयुक्त, अधीक्षण यंत्री एवं विभाग प्रमुख के साथ जनसुनवाई की गई। इस अवसर पर आयुक्त द्वारा जनसुनवाई मे प्राप्त आवेदनो को तत्काल निराकरण करने के भी निर्देश दिये गये। आज निगमायुक्त शिवम वर्मा द्वारा की जा रही जनसुनवाई के दौरान कुछ आवेदकों द्वारा अपने पड़ोस एवं परिवार के लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण के संबंध में आवेदन पत्र प्राप्त होने पर आयुक्त द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करने के साथ ही पारिवारिक विवादों को आपस में समन्वय कर समाधान करने के संबंध में भी चर्चा की गई।आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा निगम मुख्यालय स्थित कक्ष में जनसुनवाई की गई, जन सुनवाई के दौरान नागरिको द्वारा राजस्व, मार्केट, भवन अनुज्ञा, स्वास्थ्य विभाग, रिमूव्हल विभाग, सीवरेज विभाग, जनकार्य विभाग सहित अन्य विभागो के 52 आवेदन आयुक्त महोदय के समक्ष प्रस्तुत किये गये, आयुक्त द्वारा नागरिको को समक्ष में सुना गया तथा प्राप्त आवेदन को आयुक्त कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान उपस्थित अपर आयुक्त, उपायुक्त, सहायक आयुक्त व विभाग प्रमुख को तत्काल प्रेषित कर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
Comments are closed.