इंदौर। विधानसभा क्रमांक 3 के अंतर्गत सभी व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों की एक मीटिंग भारतीय जनता पार्टी व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष धीरज खंडेलवाल के नेतृत्व में महारानी रोड पर रखी गई, जिसमें क्षेत्र के विधायक आकाश विजयवर्गीय ने एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों से चर्चा की एवं उनकी समस्याओं को सुना।
महारानी रोड व्यापारी महासंघ अध्यक्ष जितेंद्र रामनानी द्वारा पार्किंग की समस्या के लिए महासंघ उपाध्यक्ष नंदकिशोर मेंघानी, विशाल पाहूजा -सचिव जय जेठवानी, देवी अहिल्या लाइट साउंड के अध्यक्ष अनिल राय, सचिव सुधीर चोपड़ा तथा इंदौर इलेक्ट्रिकल मर्चेंट एसोसीएशन के सचिव समीर भार्गव द्वारा ज्ञापन विधायक को दिया। उक्त जानकारी महारानी रोड व्यापारी महासंघ, अध्यक्ष जितेंद्र रामनानी ने दी।
Comments are closed.