होम अगेन में कलेक्टर इलैया राजा को मानसिक रोगी महिलाओं ने बांधी राखी

इंदौर। कलेक्टर इलैया राजा ने शहर के लिंबोदी क्षेत्र में ग्रामीण आदिवासी समाज विकास संस्थान द्वारा संचालित होम अगेन में भेंट देकर वहां निवासरत मानसिक रूप से अस्वस्थ महिलाओं ने राखी बांधकर उन्हें उपहार भेंट किए। इस दौरान होम उन्होंने होम की महिलाओं से चर्चा की। संस्था प्रमुख विजय धवले ने उन्हें होम अगेन प्रोजेक्ट की जानकारी दी।
संस्था द्वारा लिंबोदी के गंगा गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में तेजानगर थाना के प्रभारी आशुतोष रंजन ,एमपीवीएचए के डायरेक्टर मुकेश कुमार सिन्हा, संस्था प्रमुख श्री विजय धवले, सामाजिक न्याय विभाग के शैलेन्द्र सोंलकी ,होम अगेन की समन्वयक सोनी धारवा, समाजसेवी विपिन शर्मा प्रमुखता से उपस्थित थे। होम अगेन में रहने वाली मानसिक रोगी महिलाओं ने स्वयं बनाकर बनाई थी।
इस अवसर पर एमपीवीएचए के सिन्हा ने संबोधित करते हुए की होम अगेन में रहने वाली बहने समाज का अभिन्न अंग हैं ,उन्हें सभी के सहयोग और स्नेह की जरूरत हैं। संस्था प्रमुख धवले ने प्रास्ताविक देते हुए कहा कि कि मानसिक रोगी महिलाओं को समुदाय में ही आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संस्था द्वारा होम अगेन संचालित किया जा रहा है।
महिलाएं जो मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं और मेंटल हॉस्पिटल में रहने के बाद जब ठीक हुई तो भी उनके परिवार या समाज रखने के लिए तैयार नहीं है। ऐसी महिलाओं को प्रोजेक्ट ‘होम अगेनÓ के माध्यम से इंदौर में पुनर्वास करने का प्रयास किया जा रहा हैं । शहर के लिंबोदी क्षेत्र में 4 घरों में 22 महिलाएं निवासरत हैं।