बिजली कंपनी के एमडी ने किया धार जिले के ग्रिडों का निरीक्षण

उपभोक्ता संतुष्टि ही शासन की प्राथमिकता- श्री तोमर
इंदौर मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर ने गुरूवार को धार जिले के मनावर का दौरा किया। उन्होंने एसएसटीडी योजना के तहत टोंकी और सोंदूल में 33/11 केवी के ग्रिडों के नवीनीकरण कार्य का निरीक्षण किया। नवीनीकरण के बाद इन ग्रिडों से संबंद्ध हजारों उपपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता के साथ बिजली मिलेगी। श्री तोमर ने मनावर डिविजन में बिजली वितरण, उपभोक्ता सेवा संचालन एवं कंपनी की प्राथमिकता वाले कार्य गंभीरता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं की संतुष्टि मप्र शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इस संबंध में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। श्री तोमर ने बकायादार उपभोक्ताओं से प्रतिमाह बिल राशि एकत्र करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने एवं लक्ष्यार्जन को कहा। इस अवसर पर धार के अधीक्षण यंत्री श्री डीके गाठे, मनावर के कार्यपालन यंत्री श्री मोहम्मद अनस आदि मौजूद थे।