बिजली कंपनी के एमडी ने किया एलआरयू का निरीक्षण

इंदौर। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर ने बुधवार को धार जिले के मनावर क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने ट्रांसफार्मर की लोकल रिपेयरिंग यूनिट यानि एलआरयू का सघन निरीक्षण किया। प्रतिदिन खराब ट्रांसफार्मरों की गुणवत्ता से रिपेयरिंग के निर्देश दिए। श्री तोमर ने निर्माणाधीन डिविजन कार्यालय का भी निरीक्षण किया। श्री तोमर ने धार जिले के अधीक्षण यंत्री श्री डीके गाठे से कहा कि जिला निर्वाचन कार्यालय, विधान सभा निर्वाचन के रिटर्निंग अधिकारी से संपर्क करे एवं भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार बूथों पर बिजली व्यवस्था की समीक्षा करे। श्री तोमर ने निर्देश दिए कि यदि किसी बूथ पर स्थाई कनेक्शन नहीं है, तो वहां समय पर अस्थाई कनेक्शन देकर व्यवस्था बनाए। इस अवसर पर मनावर के कार्यपालन यंत्री श्री कलम सिंह तड़वाल व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Comments are closed.